जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.60 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बावजूद कोविड-19 के बढ़ते मामलों से बाजार में चिंता के चलते रुपया बुधवार को दबाव में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 75.60 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक जुलाई घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बावजूद कोविड-19 के बढ़ते मामलों से बाजार में चिंता के चलते रुपया बुधवार को दबाव में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 75.60 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.49 पर खुला और अंत में नौ पैसे टूटकर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

रुपया-डालर विनिमय दर मंगलवार को 75.51 पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा बाजार में चार घंटे के कारोबारी सत्र के दौरान रुपया प्रति डॉलर 75.48- 75.60 के दायरे में था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार से स्थानीय इकाई को समर्थन मिला, लेकिन विदेशी कोषों के बाहर जाने और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण निवेशकों का मनोबल प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज के मुद्रा शोध प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि मिलीजुली भावनाओं के कारण विदेशी करेंसी बाजार में कारोबार हल्का था।

व्यापारी इस बात से अनजान हैं कि डॉलर और रुपये का हाजिर कारोबार किस दिशा में जाएगा और वे अधिक संकेतों की तलाश कर रहे हैं।

इस बीच दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 1.04 करोड़ से अधिक हो गए हैं, जबकि 5.11 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के कारण 17,400 लोगों की मौत हो गई है और इससे 5.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। इसबीच वैश्विक तेल बाजार का मानक समझे जाने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.64 फीसदी बढ़कर 42.36 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट