जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 72.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में हानि के बीच मुकाबले रुपया पांच पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 72.74 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में हानि के बीच मुकाबले रुपया पांच पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 72.74 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 72.90 पर खुलने के बाद दिन में 72.72- 72.92 के बीच रही। अंत में भारतीय मुद्रा पांच पैसे गिर कर प्रति डालर 72.74 पर टिकी।

मंगलवार को डालर-रुपया बाजार 72.69 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 90.82 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 400.34 अंक की हानि के साथ 51,703.83 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.09 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत बढ़कर 63.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू