जरुरी जानकारी | रुपया 79 के पार, 18 पैसे टूटकर नए सर्वकालिक निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, विदेशों में डॉलर की मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपया बुधवार को 18 पैसे टूटकर 79.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई, 29 जून कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, विदेशों में डॉलर की मजबूती और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपया बुधवार को 18 पैसे टूटकर 79.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 78.86 पर खुला और कारोबार के अंत में 18 पैसे टूटकर 79.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
सत्र के दौरान रुपये ने अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले के 79.05 का सर्वकालिक निचला स्तर छुआ।
मंगलवार को रुपया 48 पैसे गिरकर 78.85 रुपये प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.64 पर आ गया।
वहीं, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत बढ़कर 118.38 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)