जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे के सुधार के साथ 78.98 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को पांच पैसे की तेजी के साथ और अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए 78.98 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 30 जून विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को पांच पैसे की तेजी के साथ और अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए 78.98 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.92 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 78.90 के दिन के उच्चतम स्तर और 78.99 के निम्नतम स्तर को छुआ। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 78.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 79 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 105.16 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.17 प्रतिशत गिरकर 116.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 851.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\