जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे सुधरकर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी को देखते हुए रुपये में सुधार रहा। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को दिन के न्यूनतम स्तर से उबरते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, आठ जनवरी घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी को देखते हुए रुपये में सुधार रहा। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को दिन के न्यूनतम स्तर से उबरते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुस्ती का रुख लिए खुला और सत्र के दौरान 73.45 रुपये के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया। लेकिन बाद में रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गई और अंत में रुपया 73.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सत्र के अधिकांश हिस्से में रुपये पर निरंतर दबाव रहा। विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सत्र के अधिकांश हिस्से में रुपये पर दबाव रहा और इसके लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को रुपया 20 पैसे गिरकर 73.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 89.93 अंक हो गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 382.30 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.31 प्रतिशत बढ़कर 54.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही थी।

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 689.19 अंक की तेजी के साथ रिकार्ड 48,782.51 अंक पर बंद हुआ।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (मुद्रा) राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर मुद्रा बाजार में उदासीनता है। इस दौरान अमेरिकी डॉलर-रुपये को 73-73.50 के दायरे में कारोबार करते देखा जा रहा है। बाइडन के राष्ट्रपति बनने का मतलब है कि अमेरिकी आर्थिक सुधारों का समर्थन देने के लिए भारी खर्च और उधार। इसलिए शेयर बाजारों का उत्साह कुछ समय तक जारी रह सकता है।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डेमोक्रेट नियंत्रित अमेरिकी सरकार द्वारा अतिरिक्त राजकोषीय प्रोत्साहन की उम्मीद में रुपये को मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.15-73.43 के बीच रह सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\