जरुरी जानकारी | रुपये चार सत्रों से जारी तेजी थमी, नौ पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपये में विगत चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई और मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट दर्शाता 72.55 पर बंद हुआ।

मुंबई, 16 मार्च घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपये में विगत चार कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई और मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट दर्शाता 72.55 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.46 पर खुली और दिन के कारोबार के दौरान 72.37 ऊपरी स्तर और 72.64 के निचले स्तर तक गई।

अंत में रुपया पिछले बंद के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 72.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 72.46 पर बंद हुआ था।

शेयरखान, बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार के कमजोर रुख के चलते रुपये में गिरावट आई। इसके अलावा निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के कारण भी रुपया कमजोर हुआ।

मुकादम ने कहा कि प्रमुख केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति बैठकों से पहले बाजार सतर्क रुख अपना रहा है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपये को कुछ राहत मिली।

जर्मनी, फ्रांस और इटली के बाद दूसरे यूरोपीय देशों द्वारा कोविड-19 की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर प्रतिबंध लगाने के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन डालार : रुपया विनिमय दर 72.25 से 73.00 के बीच रह सकती है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 91.87 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.51 प्रतिशत गिरकर 67.84 डालर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,101.35 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी