जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ रुपया 76.14 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 76.14 (अस्थायी) पर लगभग स्थिर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपया हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

मुंबई, 18 जून अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 76.14 (अस्थायी) पर लगभग स्थिर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपया हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विóóश्वó की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना अमेरिका डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपया सीमित दायरे में रहा। हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, चीन के साथ सीमा पर तनाव और विदेशी पूंजी निकासी ने लाभ पर अंकुश लगाया।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 76.17 पर खुला और अंत में दो पैसे की हल्की बढ़त के साथ 76.14 पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले रुपया कल 76.16 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.

कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 76.08 तथा नीचे में 76.19 प्रति डॉलर तक गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\