जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे चढ़कर 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में आई भारी तेजी के समर्थन से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 74.19 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 24 अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में आई भारी तेजी के समर्थन से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 74.19 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा हालांकि, विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.12 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान 74.11 से 74.20 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में तीन पैसे बढ़कर 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को यह डॉलर के मुकाबले 74.22 रुपये पर बंद हुआ था।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 403.19 अंक की तेजी के साथ 55,958 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.04 हो गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1.34 प्रतिशत बढ़कर 69.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,363.36 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)