जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे चढ़कर 79.74 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले मंगलवार को रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 79.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई, 20 सितंबर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय से पहले मंगलवार को रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 79.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.70 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 79.58 के दिन के उच्चस्तर तक गया। इसने 79.77 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ।

अंत में रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 79.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.87 पर पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के बावजूद रुपये ने सीमित दायरे में लाभ दर्ज किया। एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के नतीजे से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव सीमित था।’

सोमैया ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि रुपया 79.40 से 80.05 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करेगा।’

घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 578.51 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,719.74 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 194 अंक या 1.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,816.25 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 312.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\