जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे चढ़कर 82.35 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार के बाद पांच पैसे चढ़कर 82.35 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 11 अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार के बाद पांच पैसे चढ़कर 82.35 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.35 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.32 के उच्चस्तर तक गया और 82.41 के निचले स्तर तक आया।

अंत में रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले, सोमवार को रुपया 10 पैसे की गिरावट लेकर 82.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर जाने के बाद रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के उम्मीद से बेहतर रोजगार के आंकड़ों के चलते पिछले कुछ सत्रों में डॉलर में मजबूती आई है। भविष्य में रुपया 82.20 और 82.80 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार कर सकता है।’’

वहीं, घरेलू मोर्चे पर महंगाई के आंकड़े देखना अहम होगा जो बुधवार को जारी होंगे।

इस बीच, दुनिया की प्रमुख छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत चढ़कर 113.18 पर पहुंच गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स 843.79 अंक या 1.46 प्रतिशत गिरकर 57,147.32 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी में 257.45 अंक की गिरावट आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 2,139.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\