जरुरी जानकारी | रूपया 29 पैसे चढ़कर 79.45 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण घरेलू शेयरों में भारी लिवाली तथा विदेशी पूंजी का सतत निवेश जारी रहना था जिसके चलते निवेशकों की निवेश धारणा और मजबूत हुई।

मुंबई, 17 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण घरेलू शेयरों में भारी लिवाली तथा विदेशी पूंजी का सतत निवेश जारी रहना था जिसके चलते निवेशकों की निवेश धारणा और मजबूत हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा मुद्रास्फीतिक दबाव के कम होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.32 के स्तर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.26 के उच्चस्तर और 79.48 के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.74 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत चढ़ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत घटकर 92.28 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 417.92 अंक की तेजी के साथ 60,260.13 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,376.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू