जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे चढ़कर 85.38 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश बढ़ने और डॉलर में व्यापक कमजोरी के कारण बृहस्पतिवार को रुपया लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 85.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो तीन अप्रैल के बंद स्तर के आसपास है।

मुंबई, 17 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश बढ़ने और डॉलर में व्यापक कमजोरी के कारण बृहस्पतिवार को रुपया लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 85.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो तीन अप्रैल के बंद स्तर के आसपास है।

रुपये ने दो अप्रैल के बाद हुए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली है। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर व्यापक ‘जवाबी शुल्क’ की घोषणा की थी। दो अप्रैल को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 पर रहा था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी शुल्क से राहत के बाद घरेलू शेयरों में सकारात्मक रुझान ने समग्र निवेशक कारोबारी धारणा को मजबूत किया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कुछ सुधार ने भारतीय मुद्रा को कमजोर कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.48 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 85.31 के उच्चतम स्तर और 85.62 के निम्नतम स्तर के बीच घूमता रहा। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 26 पैसे की बढ़त है।

बुधवार के सत्र में रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले चार सत्रों में भारतीय मुद्रा ने नौ अप्रैल को डॉलर के मुकाबले 86.68 के बंद स्तर से 130 पैसे यानी 1.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि विदेशी पूंजी के प्रवाह और जोखिम लेने की धारणा में सुधार से भारतीय मुद्रा में पर्याप्त साप्ताहिक वृद्धि देखी गई।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती नापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 99.29 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.21 प्रतिशत बढ़कर 66.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और एफआईआई प्रवाह के कारण रुपये में तेजी आई।

हालांकि, उन्होंने कहा कि आयातकों द्वारा डॉलर की खरीद और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से तेज बढ़त पर लगाम लग सकती है।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,508.91 अंक बढ़कर 78,553.20 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 414.45 अंक चढ़कर 23,851.65 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 4,667.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड