जरुरी जानकारी | रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 16 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में विदेशी कोष की निरंतर निकासी और शेयरों को नुकसान के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 16 महीने के सबसे निचले स्तर 75.68 पर पहुंच गया।

मुंबई, 10 दिसंबर शेयर बाजार में विदेशी कोष की निरंतर निकासी और शेयरों को नुकसान के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 16 महीने के सबसे निचले स्तर 75.68 पर पहुंच गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 75.65 पर खुला। इसके बाद शुरुआती सौदों में और गिरकर 75.68 के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 महीने के सबसे निचले स्तर 75.60 पर पहुंच गया था। ऐसा कोरोना वायरस के नये संस्करण ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशी कोष की निरंतर निकासी और यूएस फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में वृद्धि करने की वजह से हुआ।

यूएस फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए ब्याज दर में वृद्धि की है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.18 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत मामूली गिरावट के साथ 74.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट