जरुरी जानकारी | रुपया 28 पैसे टूटकर बंद, शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख के बीच अस्थायी आंकड़ों के हिसाब से रुपया डॉलर के मुकाबले 28 पैसे टूटकर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 74.64 पर बंद हुआ।
मुंबई, 12 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख के बीच अस्थायी आंकड़ों के हिसाब से रुपया डॉलर के मुकाबले 28 पैसे टूटकर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 74.64 पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 74.44 पर खुला। अंत में 28 पैसे टूटकर यह 74.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.
कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 74.38 के उच्चतम और 74.74 के निचले स्तर तक गया।
पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.36 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.
विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 92.83 अंक पर रहा।
बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 236.48 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 43,357.19 अंक और एनएसई निफ्टी 58.35 अंक यानी 0.46 प्रतिशत घटकर 12,690.80 अंक पर बंद हुआ।
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों में 6,207.19 करोड़ रुपये की शेयर खरीद की।
इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत गिरकर 43.69 डॉलर प्रति बैरल रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)