जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे टूटकर 75.20 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 21 पैसे टूटकर 75.20 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 21 पैसे टूटकर 75.20 के स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के रुख में मजबूती से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आंकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 96.7910 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पिछले दिन के बंद भाव 74.99 के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 75.16 के स्तर पर खुला।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

दिन के कारोबार के दौरान रुपया 75.33 के निचले स्तर पर आ गया और अंत में 21 पैसे टूटकर 75.20 पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर रुपये में 54 पैसे की गिरावट हुई।

एम के ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि डॉलर-रुपये के हाजिर भाव ने 74.50 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर का सम्मान किया और कारोना वायरस से जुड़ी चिंताओं तथा आरबीआई के हस्तक्षेप के कारण 75.30 के दायरे में ही रहा।

उन्होंने बताया कि एक बार फिर लॉकडाउन लागू होने की आशंका के चलते पूरी दुनिया में आर्थिक सुधार के पटरी से उतारने का डर भी है।

इसबीच वैश्विक कच्चे तेल का ब्रेंट वायदा भाव 1.79 फीसदी गिरकर 41.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड