जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 73.79 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को अस्थाायी तौर पर 18 पैसे टूटकर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

मुंबई, 28 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को अस्थाायी तौर पर 18 पैसे टूटकर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 73.64 पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में यह 18 पैसे टूटकर 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पारिवारिक पेंशन का नियम बदला, लाखों सरकारी कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा.

पिछले कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.61 पर रहा था।

कारोबार के दौरान रुपये ने 73.53 के उच्चतम और 73.86 के निम्नतम स्तर को छुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए भेजी जाएंगी CAPF की 300 कंपनियां, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला.

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोय बिडेन के बीच मंगलवार को होने वाली पहली चुनावी बहस से मिलेने वाले संकेतों का बाजार को इंतजार है।

इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 94.49 अंक पर रहा।

आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गत सप्ताहांत शुक्रवार को शेयर बाजार में 2,080.21 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

ब्रेंट कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 0.57 प्रतिशत गिरकर 41.68 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\