जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसा टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में मजबूत होते जा रहे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की कमजोरी के साथ 77.62 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।

मुंबई, दो जून विदेशी बाजार में मजबूत होते जा रहे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की कमजोरी के साथ 77.62 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 77.61 के भाव पर खुला लेकिन थोड़ी ही देर में वह 77.62 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले रुपये में 12 पैसे की गिरावट देखी गई।

बुधवार को रुपया अपनी ऐतिहासिक गिरावट से उबरकर 21 पैसे की मजबूती के साथ 77.50 के भाव पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि भारतीय मुद्रा की स्थिति में गिरावट डॉलर को विदेशों में मिल रही मजबूती और ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल का असर है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 102.55 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.57 प्रतिशत गिरकर 114.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

वहीं भारतीय बाजारों से विदेशी निवेशकों की निकासी का सिलसिला जारी है। स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,930.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू