जरुरी जानकारी | रुपया 73 पैसे के जोरदार उछाल के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर, पांच साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से मंगलवार को रुपया 73 पैसे के जबर्दस्त उछाल के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह रुपये में पिछले पांच साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

मुंबई, 24 जून पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से मंगलवार को रुपया 73 पैसे के जबर्दस्त उछाल के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह रुपये में पिछले पांच साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का मानना है कि कमजोर डॉलर और घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख ने रुपये को और मजबूत कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान और इजराइल के युद्धविराम के करीब होने की घोषणा के बाद बाजारों को नई उम्मीद मिली है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 3.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.20 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.07 पर खुला। दिन में 85.91 से 86.27 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद यह 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 73 पैसे का उछाल है।

रुपया सोमवार को 23 पैसे टूटकर पांच महीने के निचले स्तर 86.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मंगलवार के सत्र के दौरान 73 पैसे की बढ़ोतरी रुपये में एक सितंबर, 2020 को एक दिन में आई रिकॉर्ड तेजी के लगभग बराबर है।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने बताया कि इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों से वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार के कारण रुपये में तेजी आई।

चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और सकारात्मक घरेलू बाजारों ने रुपये को समर्थन दिया, जबकि युद्धविराम की खबरों के बीच डॉलर सूचकांक में नरमी आई।

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपये की जोड़ी के 85.60-86.40 के बीच कारोबार करने के आसार हैं। ’’

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कच्चे तेल की कम कीमतों, मौद्रिक नरमी और सामान्य मानसून का हवाला देते हुए मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव से रुपये या मुद्रास्फीति पर कोई खास दबाव पड़ने की संभावना नहीं है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.94 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 158.32 अंक की बढ़त के साथ 82,055.11 अंक पर और निफ्टी 72.45 अंक चढ़कर 25,044.35 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 5,266.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ