जरुरी जानकारी | रुपया 82.62 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया महज एक पैसे की बढ़त के साथ 82.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया।

मुंबई, छह जून घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया महज एक पैसे की बढ़त के साथ 82.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया।

रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक से पहले भागीदारों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रख सकता है।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती से भी रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.56 रुपया प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.56 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.66 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.63 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.12 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.60 प्रतिशत घटकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 5.41 अंक की तेजी के साथ 62,792.88 अंक पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 700.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट