जरुरी जानकारी | आरबीआई गवर्नर के बयान के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को 40 पैसे मजबूत होकर 74.30 पर बंद हुआ था। बृस्पतिवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरूआती कारोबार में 74.36 तक चला गया था।

रुपया बुधवार को 40 पैसे मजबूत होकर 74.30 पर बंद हुआ था। बृस्पतिवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरूआती कारोबार में 74.36 तक चला गया था।

दास ने अखबार बिजनेस स्टैन्डर्ड द्वारा आयोजित वेबिनार (इंटरनेट के माध्यम से आयोजित सेमिनार) में कहा कि कर्ज देने से बचने की जगह बैंकों को अपने जोखिम प्रबंधन और प्रशासनिक ढांचे में सुधार करना चाहिए और खुद में पर्याप्त लचीलापन लाना चाहिए।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

उन्होंने कहा, ‘‘जोखिम से जरूरत से ज्यादा बचने की प्रवृत्ति से अपना ही नुकसान हो सकता है, बैंक कमाई नहीं कर पाएंगे।’’

दास ने यह भी कहा कि कोविड-19 संकट के कारण उत्पन्न मौजूदा स्थिति से निपटने के लिये चाहे नीतिगत दर में कटौती हो या अन्य नीतिगत कदम, हमारे तरकश के तीर अभी खत्म नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

इस बीच, शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 173.06 अंक की बढ़त के साथ 39,246.98 और नेशनल स्टॅक एक्सचेंज का निफ्टी 46.85 अंक मजबूत होकर 11,596.45 अंक पर कारोबार कर रहे थे।

भाष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\