शुरुआती कारोबार में रुपया 34 पैसे मजबूत

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपये में बढ़त रही। वहीं घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत से निवेशकों की धारणा मजबूत रही।

मुंबई, 29 अप्रैल शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 34 पैसे की मजबूती के साथ 75.84 पर खुला।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपये में बढ़त रही। वहीं घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत से निवेशकों की धारणा मजबूत रही।

दुनिया के कई देशों के धीर-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की घोषणाओं से बाजार में तेजी का रुख देखा गया। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों में बंद किया गया था। भारत में भी 25 मार्च से तीन मई तक का बंद जारी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.94 पर खुला। जल्द ही इसमें और सुधार देखा गया। यह 34 पैसे की मजबूती के साथ 75.84 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.18 पर बंद हुआ था।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 122.15 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल भाव 2.64 प्रतिशत बढ़कर 21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

कोरोना वायरस से भारत में मरने वालों की संख्या 1,007 तक पहुंच गयी है। वहीं वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा करीब 2.18 लाख है।

इस बीच घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत अच्छी रही। सेंसेक्स में 300 अंक तक की बढ़त देखी गयी जबकि निफ्टी 9,400 अंक के पार चला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड