जरुरी जानकारी | डॉलर के समक्ष रुपया 32 पैसे हल्का हो दो माह के निम्न स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों में फिलहाल वैश्विक जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपया 32 पैसे के गिरावट के साथ दो माह के निम्न स्तर 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, दो नवंबर निवेशकों में फिलहाल वैश्विक जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपया 32 पैसे के गिरावट के साथ दो माह के निम्न स्तर 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये में लगातार तीन दिन से गिरावट चल रही है।

यह भी पढ़े | सपा सांसद आजम खान को एक और झटका, बहन का घर नगर-निगम ने किया सील.

अंतरबैंक विदेशी-मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.02 पर खुल कर एक समय 74.45 तक गिर गया था। रुपये की विनिमय दर अंत में पिछले बंद से 32 पैसे घट कर 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। बृहस्पतिवार को रुपया 74.10 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को ईद-उल-मिलाद पर बाजार बंद था।

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली एक और बड़ी खुशखबरी.

इस बीच छह प्रमुख मु्द्राओं पर आधारित डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 94.25 के स्तर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड 3.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.77 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 143.51 अंकों की तेजी के साथ 39,757.58 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को बाजार में 870.88 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड