देश की खबरें | प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के नेता रूपम असोम को असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे जंगल क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के एक शीर्ष नेता रूपम असोम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

डिब्रूगढ़ (असम), 24 मई असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे जंगल क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के एक शीर्ष नेता रूपम असोम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि असोम के पास से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया।

रूपम असम पर आरोप है कि वह असम के कई हिस्सों में संगठन की जबरन वसूली की गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उसका नाम 2018 में बोरदुमसा थाने की प्रभारी भास्कर कालिता की हत्या के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दायर आरोपपत्र में भी शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि रूपम और उसके साथी अंतरराज्यीय सीमा पर छिपकर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

अधिकारी ने कहा, "रूपम असोम पूर्वी असम में जबरन वसूली की गतिविधियों का सरगना था। हमें सूचना मिली थी कि वह अपने साथियों के साथ असम-अरुणाचल सीमा के जंगल में छिपा हुआ है। इसके आधार पर शुक्रवार रात एक विशेष अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित उल्फा (आई) समूह के अन्य सदस्यों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी