देश की खबरें | तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ने राजग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, धान खरीद की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा और केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना तेज करते हुए तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस ने बुधवार को कहा कि राज्य के किसानों से धान खरीद पर केन्द्र की कथित मनाही पर वह अगले शुक्रवार से राज्य भर में धरना प्रदर्शन करेगी।

हैदराबाद, 10 नवंबर भाजपा और केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना तेज करते हुए तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस ने बुधवार को कहा कि राज्य के किसानों से धान खरीद पर केन्द्र की कथित मनाही पर वह अगले शुक्रवार से राज्य भर में धरना प्रदर्शन करेगी।

टीआरएस के कार्यवाहक अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने पार्टी नेताओं से जिला कलेक्टर से अनुमति लेने के बाद धरना आयोजित करने को कहा है क्योंकि एमएलसी चुनाव के कारण आचार संहिता प्रभावी है।

धान खरीद और पेट्रोल/डीजल पर वैट कम करने को लेकर टीआरएस और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के बीच जारी जुबानी जंग के बाद टीआरएस ने प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

राज्य में उपजे धान की पूरी खरीद की मांग केन्द्र से कर रहे टीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने सात नवंबर को कहा था कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को संसद में उठाएगी और जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी।

इस बीच भाजपा ने राज्य में हुई धान की उपज की टीआरएस सरकार द्वारा तत्काल खरीद करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला लिया है।

यह रेखांकित करते हुए कि केन्द्र तेलंगाना से धान की खरीद करना चाहता है, पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह धान की खरीद नहीं करने को लेकर तेलंगाना सरकार से सवाल करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\