देश की खबरें | 'मिशन शक्ति' कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के सदस्यों ने 'मिशन शक्ति' योजना के तहत करीब 60,000 सहायक महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर वेतन न दिए जाने को लेकर सदन के अंदर प्रदर्शन किया।

भुवनेश्वर, 10 दिसंबर ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के सदस्यों ने 'मिशन शक्ति' योजना के तहत करीब 60,000 सहायक महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर वेतन न दिए जाने को लेकर सदन के अंदर प्रदर्शन किया।

सुबह 10.30 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ बीजद के सदस्य आसन के समक्ष आ गए और महिला सहायक कर्मचारियों के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाने लगे।

ये कर्मचारी (महिला कर्मचारी) सोमवार से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं और उनका आरोप है कि उन्हें पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है।

विपक्षी कांग्रेस सदस्य भी बीजद के प्रदर्शन में शामिल हो गए और आंदोलनकारी महिलाओं को अपना समर्थन दिया।

सदन में मौजूद विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आरोप लगाया, "भाजपा सरकार 'मिशन शक्ति' के कर्मचारियों का वेतन रोकने की साजिश कर रही है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। इस योजना में 70 लाख से ज्यादा महिला कर्मचारी हैं।"

उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि आंदोलनकारी महिलाओं को बहकाया नहीं जाना चाहिए।

विधानसभा के बाहर परिदा ने कहा, "इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा हो चुकी है। राज्य सरकार महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\