देश की खबरें | स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर एमसीडी में हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

नयी दिल्ली, 14 मई आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

मालीवाल ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक निजी कर्मचारी वैभव ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की।

कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आसन के करीब आकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे और घटना को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे।

उन्होंने “केजरीवाल हाय-हाय” और “केजरीवाल इस्तीफा दो” के नारे लगाए।

विपक्षी पार्षद महापौर के आसन के पास पोस्टर लेकर खड़े थे, जिन पर ''दलित महापौर को कुर्सी पर बिठाओ, दलित विरोधी केजरीवाल इस्तीफा दो'' नारे लिखे हुए थे।

हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू