देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों को मार्शल ने बाहर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को उस वक्त आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई, जब सत्तारूढ़ दल के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि उनके निवार्चन क्षेत्र में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) विरोध कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 24 मार्च दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को उस वक्त आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई, जब सत्तारूढ़ दल के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि उनके निवार्चन क्षेत्र में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) विरोध कर रहे हैं।

विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने सत्तारूढ़ आप के सदस्यों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा करार दिया। बाद में दोनों दलों के सदस्य शोर-शराबा करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गये।

अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन में तैनात मार्शल को निर्देश दिया कि वे भाजपा विधायकों- विजेंदर गुप्ता ओर जितेन्द्र महाजन को बाहर ले जाएं।

सदन में हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब मालवीय नगर के विधायक भारती ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के सूर्यसेन पार्क में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भाजपा और आरएसएस विरोध कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने उनके इस आरोप का विरोध किया। भाजपा विधायक महाजन ने आप सदस्यों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का सदस्य करार दिया।

शोर-शराबे के बीच ही गोयल ने भाजपा विधायकों को कहा कि वह दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजपा विधायकों को बाहर कर दिये जाने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि भारती ने इस मामले को उठाने के लिए लिखित में सूचना दी थी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारती ने बहुत ही गंभीर मुद्दा उठाया है और यह ‘हमारे देश के गौरव’ के लिए गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी जान देकर भी यहां तिरंगा लहराएंगे।’’

इस के बाद सदन में ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज उठे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू