ताजा खबरें | पेगासस मामले पर विपक्षी दलों का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पेगासस जासूसी मामला और केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के मुद्दे पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को भी लोकसभा में हंगामा किया । विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पेगासस जासूसी मामला और केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के मुद्दे पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को भी लोकसभा में हंगामा किया । विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे और पोस्टर दिखाने लगे। हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही ई-कॉमर्स कंपनियों के विनियमन से संबंधित पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये।

इसके बाद अध्यक्ष बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि वह विभिन्न विषयों पर चर्चा कराने को तैयार हैं।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों से कहा, ‘‘प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय है। आप अपने स्थानों पर जाएं। मैं चर्चा कराना चाहता हूं।’’

बिरला ने कहा, ‘‘ कल आदिवासी दिवस था। देश के सामाजिक, आर्थिक विकास में जनजातीय समुदाय का विशेष योगदान रहा है। उनका स्वतंत्रता संग्राम में भी योगदान रहा है। मेरी इच्छा थी कि आदिवासियों के योगदान पर सदन में चर्चा होती, लेकिन आप सदन नहीं चलने देना चहाते। यह उचित नहीं है।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह समाज के गरीब और वंचित वर्गाों का सदन है। देश को अगर सशक्त बनाना है तो हमें यहां चर्चा और संवाद करना होगा। आप अपनी सीटों पर जाएं। मैं हर विषय पर चर्चा कराना चाहता हूं। आपको नारों के लिए नहीं, चर्चा के लिए यहां भेजा गया है। आपका यह तरीका गलत है।’’

इसके बाद भी हंगामा जारी रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

वैभव दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज