जरुरी जानकारी | एफपीओ का निर्गम मूल्य तय करने के लिए रुचि सोया के बोर्ड की बैठक अब 31 मार्च को होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली पतंजलि आयुर्वेद की इकाई रुचि सोया इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक अब 31 मार्च को होगी।

नयी दिल्ली, 29 मार्च बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली पतंजलि आयुर्वेद की इकाई रुचि सोया इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक अब 31 मार्च को होगी।

कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति बाजार एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के बोलियां वापस लेने का विकल्प देने के निर्देश के बाद अपने 4,300 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के लिए निर्गम मूल्य तय करने को लेकर यह बैठक बुलाई है।

सेबी ने सोमवार को रुचि सोया के बैंकरों को एफपीओ के दौरान शेयरों की बिक्री के बारे में अवांछित एसएमएस के प्रसार को लेकर सतर्क करते हुए निवेशकों को अपनी बोलियां वापस लेने का विकल्प देने को कहा।

रुचि सोया ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा, ‘‘सेबी के बोली वापस लेने का विकल्प देने के निर्देश के अनुपालन में हम सूचित करना चाहते है कि 29 मार्च को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक अब मार्च 31, 2022 को होगी। बैठक में निर्गम मूल्य और एंकर निवेशकों के निर्गम मूल्य को तय किया जाएगा।’’

इससे पहले कंपनी ने सेबी और शेयर बाजारों को बताया कि एफपीओ में निवेश की संभावनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर उसे कुछ संदेश देखने को मिले हैं। इसमें कंपनी के शेयर बाजार कीमत से कम दाम पर मिलने का उल्लेख है।

कंपनी ने दावा किया कि यह संदेश न तो उसकी तरफ से और न ही उसके निदेशकों, प्रवर्तकों या समूह कंपनियों की तरफ से जारी किया गया है।

इस बारे में कंपनी ने जांच की मांग करते हुए हरिद्वार में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\