देश की खबरें | आरएसएस के पदाधिकारी सभी सरकारी फैसलों को प्रभावित कर रहे: डोटासरा का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य के मंत्रालयों के अंदर से काम कर रहे हैं और सभी सरकारी फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं।

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य के मंत्रालयों के अंदर से काम कर रहे हैं और सभी सरकारी फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं।

जयपुर के पास चोमू कस्बे में "संविधान बचाओ" रैली को संबोधित करते हुए डोटासरा ने दावा किया, "निर्वाचित प्रतिनिधियों -चाहे वे किसी भी पार्टी के हों - के काम और जनता के मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार केवल आरएसएस के निर्देशों पर काम कर रही है। उसके लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में तैनात हैं।

राजस्थान की स्थिति को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के व्यापक राजनीतिक मॉडल से जोड़ते हुए, उन्होंने कहा, "यही असली गुजरात मॉडल है - सबसे कमजोर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाओ, सबसे कमजोर विधायकों को मंत्री बनाओ, और फिर भ्रष्ट सरकार चलाने के लिए नौकरशाहों का इस्तेमाल करो।"

डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग आरएसएस के खिलाफ बोलने वालों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "अगर कोई आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करता है, तो उसे निशाना बनाया जाता है। मैंने आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाई है और मेरे घर भी ईडी भेजी गई थी। लेकिन हम जनता के साथ हैं। हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

कांग्रेस नेता ने संविधान संशोधन को लेकर चल रही कथित बहस पर चिंता जताई। उन्होंने प्रमुख संवैधानिक मूल्यों को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, "भाजपा संविधान से 'धर्मनिरपेक्षता' और 'समाजवाद' शब्दों को क्यों हटाना चाहती है? ये भारत के लोकतंत्र की नींव हैं।"

डोटासरा ने कहा, "अगर भारत के उपराष्ट्रपति भाजपा और आरएसएस की बोलने लगे, तो संविधान के लिए इससे बड़ा खतरा और कुछ नहीं हो सकता।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका