देश की खबरें | आरएसएस प्रमुख भागवत ने अहमदाबाद में एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को जैन आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज की 400वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यहां आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
अहमदाबाद, 14 जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को जैन आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज की 400वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यहां आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
भागवत ने जीएमडीसी मैदान में ‘स्पर्श नगरी’ में जैन समुदाय के सदस्यों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक कल्पेश शाह ने कहा, ‘‘स्पर्श महोत्सव का आयोजन जैनाचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज की 400वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर किया जा रहा है। श्रद्धेय संत पिछले 42 वर्षों से पुस्तकें लिख रहे हैं। पुस्तक का विमोचन 22 जनवरी को किया जायेगा।’’
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी 26 जनवरी तक चलेगी और इसमें देश-विदेश से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
कल्पेश शाह ने कहा कि किताब के विमोचन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।
‘‘स्पर्श’’ शीर्षक वाली पुस्तक का एक साथ इजराइल, अमेरिका, ब्रिटेन, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया, केन्या और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित दस देशों में विमोचन किया जाएगा।
कल्पेश शाह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 19 जनवरी को प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)