देश की खबरें | आरएसएस और भाजपा का विश्वास न संविधान पर, न आंबेडकर पर : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर पर हाल में हुए विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे कभी संविधान और आंबेडकर पर विश्वास नहीं करते।

जयपुर, 24 दिसंबर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर पर हाल में हुए विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे कभी संविधान और आंबेडकर पर विश्वास नहीं करते।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)

ने तो संविधान मानने से ही इनकार कर दिया था और इनकी आजादी के आंदोलन में कोई भागीदारी नहीं थी तथा ये लोगों को गुमराह करते हैं।

गहलोत ने सोमवार को जयपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन लोगों (आरएसएस-भाजपा) का विश्वास न संविधान पर था, न आंबेडकर पर था और ये तो जग जाहिर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का सम्मान किया तथा उन्हें संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनवाया।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पर गहलोत ने कहा कि परियोजना के लिए नया नाम दे दिया गया, लेकिन, समझौते को गुप्त क्यों रखा गया? उन्होंने इसे सार्वजनिक करने की मांग की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के सांसदों को कथित रूप से धक्का दिए जाने को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी सत्य-अहिंसा पर चलकर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ उनके परिवार में इंदिरा गांधी शहीद हो गईं। उनके पिता राजीव गांधी शहीद हो गए, जिसने पिता के हत्यारे को माफ करने की पैरवी की। वो व्यक्ति धक्का दे सकता है क्या?”

गहलोत ने कहा ‘‘संसद परिसर में तो सीसीटीवी कैमरे हैं। वीडियोग्राफी होगी। उस वीडियोग्राफी को छुपाकर क्यों रखा गया है? राहुल गांधी के बारे में देश और दुनिया जानती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd ODI Match Scorecard: राजकोट में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से रौंदा, डेरिल मिशेल ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 155 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KL Rahul New Milestone: नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने रचा इतिहास, इस मामले में ग्लेन फिलिप्स को छोड़ा पीछे

DC-W vs UPW-W, WPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\