देश की खबरें | एक्सिस बैंक की शाखा से 98 लाख रूपये की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर मंगलवार को 98 लाख रूपये लूट लिए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

हाजीपुर, एक अगस्त बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर मंगलवार को 98 लाख रूपये लूट लिए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा ने बताया कि अपराधी संख्या में पांच थे जिनमें से चार के बैंक के भीतर और एक अपराधी के बाहर होने की बात सामने आयी है। सिन्हा वारदात के बाद मौके का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

वारदात के बाद मौके का निरीक्षण करने पहुंचे सिन्हा ने कहा कि जांच के क्रम में यह भी बात सामने आयी है कि बैंक के सुरक्षा गार्ड के पास कोई अग्नेयास्त्र नहीं था जिसका अपराधियों ने लाभ उठाया ।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और राशि की बरामदगी के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है ।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि बैंक कर्मियों द्वारा लूट की राशि 98 लाख रूपये बतायी गयी है ।

अपराधी दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू