देश की खबरें | जयपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 717 करोड़ रुपये : वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि जयपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 717 करोड़ रुपये की परियोजना है जिसका ठेका दिया जा चुका है।

जयपुर, 11 फरवरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि जयपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 717 करोड़ रुपये की परियोजना है जिसका ठेका दिया जा चुका है।

वैष्णव शनिवार को जयपुर के पास धानक्या में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित "भारत के आधारभूत संरचनात्मक विकास में रेलवे का योगदान" विषय पर व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे।

देश में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि रेलवे 'विरासत भी, विकास भी' की सोच के साथ यह काम कर रही है।

रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना में जयपुर रेलवे स्टेशन को 717 करोड़ रुपये की लागत से उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए ठेका दिया जा चुका है।

वैष्णव ने कहा कि भारत के निर्माण में रेलवे का योगदान अविस्मरणीय है। रेलवे शहरों के साथ लोगों को जोड़ने का माध्यम है।

उन्होंने कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' की योजना से भारत के कौशल को पूरे विश्व में फैलाने का काम किया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी तकनीक के स्थान पर भारत की अभियांत्रिकी पर विश्वास जताकर 'वन्दे भारत' को भारत में ही निर्मित कराकर चलाया तथा जल्द ही जयपुर को भी वन्दे भारत ट्रेन से जोड़ा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि 'यूरोप और भारत की ट्रेन में तुलना करने पर भी वन्देभारत ट्रेन अग्रणी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश की क्षमता पर विश्वास करके एक पटरी पर दो ट्रेन को स्वतः रोकने के लिए कवच का सफल प्रयोग शुरू किया है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा,‘‘दीनदयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रचार परंपरा के कार्यकर्ता थे। दीनदयाल के भारतीय आर्थिक चिंतन पर चलकर देश विश्व की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी