जरुरी जानकारी | भारत डायनेमिक्स को नौसेना से मिसाइल आपूर्ति का 2,960 करोड़ रुपये का ठेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 2,960 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) की खरीद के लिए सरकारी कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है। मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 2,960 करोड़ रुपये की लागत से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एमआरएसएएम) की खरीद के लिए सरकारी कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है। मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ एमआरएसएएम प्रणाली, एक मानक प्रणाली है जो अनेक भारतीय नौसेना जहाजों पर लगाई जाती है। इसे भविष्य में खरीदे जाने वाले अधिकतर जहाजों पर लगाने की भी योजना है।’’

इसमें कहा गया, यह समझौता भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी को स्वदेशी बनाने के लिए जारी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए मिसाइलों की आपूर्ति बीडीएल द्वारा ‘बाय (इंडियन)’ (भारतीय खरीदें) श्रेणी के तहत की जाएगी, जिसमें अधिकतर सामग्री स्वदेशी होगी।’’

इसमें कहा गया , ‘‘ इस अनुबंध से विभिन्न सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) सहित रक्षा उद्योग में करीब 3.5 लाख मानव श्रम दिवस का रोजगार सृजित होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\