देश की खबरें | राजस्थान में नए पुलिस थानों व चौकियों के निर्माण के लिए 176 करोड़ रुपये मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने नए पुलिस थानों व चौकियों सहित पुलिस के अन्य प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए 176 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

जयपुर, 14 जनवरी राजस्थान सरकार ने नए पुलिस थानों व चौकियों सहित पुलिस के अन्य प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए 176 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में पुलिस अधीक्षक एवं वृत्त कार्यालयों, नवीन पुलिस थानों एवं चौकियों के निर्माण के लिए 176.11 करोड़ रुपए तथा पुलिस लाइन सिरोही, छठी बटालियन आरएसी धौलपुर व मेवाड़ भील कोर खैरवाड़ा के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए 25.37 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

प्रस्ताव के तहत राज्य में 26 नए थानों तथा तीन साइबर थानों के निर्माण के लिए 99.72 करोड़ रुपए, 16 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए 13.15 करोड़ रुपए, 16 पुलिस थानों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण के लिए 55.02 करोड़ रुपए तथा नवसृजित पुलिस अधीक्षक एवं वृत्त कार्यालयों के लिए 8.20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इसके अनुसार, मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सुगमता होगी तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जा सकेगा। साथ ही, साइबर थानों के निर्माण से राज्य भर में साइबर अपराधों की भी रोकथाम हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने साइबर थानों सहित नवीन पुलिस थानों, पुलिस चौकियों तथा प्रशासनिक भवनों के निर्माण की बजट घोषणा की गई थी। उसी घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में यह स्वीकृति दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट