पीएम किसान के तहत लॉकडाउन के बाद से अब तक 16,621 करोड़ रुपये जारी

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पीएम किसान योजना के तहत जो पूरी राशि जारी की गई है उसमें पिछले वित्त वर्ष की बकाया राशि 1,674.43 करोड़ रुपये भी शामिल है। यह राशि 83.77 लाख लाभार्थी किसानों को जारी की गई।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल सरकार ने लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अब तक देशभर में 8.31 करोड़ किसानों को 16,621 करोड़ रुपये वितरित कर दिये हैं। कोरोना वायरस माहमारी के प्रसार को रोकने के लिये देशभर में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पीएम किसान योजना के तहत जो पूरी राशि जारी की गई है उसमें पिछले वित्त वर्ष की बकाया राशि 1,674.43 करोड़ रुपये भी शामिल है। यह राशि 83.77 लाख लाभार्थी किसानों को जारी की गई।

योजना के तहत शेष राशि मौजूदा वित्त वर्ष के लिये पहली किस्त के तौर पर 14,945 करोड़ रुपये की राशि 7.47 करोड़ किसानों को जारी की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत किसानों को एक वित्त वर्ष में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये की नकद सहायता दी जाती है सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाती है। केवल कुछ ऊंची आय वाले किसानों को ही इससे बाहर रखा गया है।

बहरहाल सरकार ने 27 मार्च से तीन सप्ताह के लिये लागू लॉकडाउन को देखते हुये तुरंत सहायता देने के लिये पीएम किसान योजना के 8.69 करोड़ लाभार्थी किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में ही 2,000 रुपये की पहली किस्त जारी करने का वादा किया। इसी वादे के तहत अब तक 16,621 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड