IPL 2021, PBKS vs RR: रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है.

पंजाब बनाम राजस्थान (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 22 सितंबर : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है. रॉयल्स ने मंगलवार को इस मैच में दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की. तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में निकोलस पूरण और दीपक हुड्डा के विकेट लिये और केवल एक रन दिया.

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गये आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना किया गया है.’’ यह भी पढ़ें : IPL 2021, PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स ने को 2 रनों से हराया, कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में बदला मैच का रूख

बयान के अनुसार, ‘‘आईपीएल आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित नियमों के तहत टीम पहली बार तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पायी और इसलिए सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है.’’ आईपीएल बहाल होने के बाद टीम का यह पहला मैच था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस