खेल की खबरें | रूट ने स्टोक्स को ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान जो रूट का मानना है कि इंग्लैंड की टीम में महान खिलाड़ी है और ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ बेन स्टोक्स के लिए कोई सीमा नहीं है। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टोक्स के मैच विजयी प्रदर्शन से श्रृंखला में बराबरी हासिल करने के बाद यह बात कही।

मैनचेस्टर, 21 जुलाई कप्तान जो रूट का मानना है कि इंग्लैंड की टीम में महान खिलाड़ी है और ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ बेन स्टोक्स के लिए कोई सीमा नहीं है। रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्टोक्स के मैच विजयी प्रदर्शन से श्रृंखला में बराबरी हासिल करने के बाद यह बात कही।

स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की 113 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस आलराउंडर ने पहली पारी में 176 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलने के अलावा दूसरी पारी में 57 गेंद में नाबाद 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

यह भी पढ़े | Eng vs WI, Second Test: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 113 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी.

स्टोक्स ने तीन विकेट भी चटकाए जिससे उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।

रूट ने मैच के बाद कहा, ‘‘सभी समझते हैं कि हम ऐसे खिलाड़ी को देख रहे हैं तो अपने खेल के शीर्ष पर है, विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर, जो लगातार योगदान दे रहा है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस का असर, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप एक साल के लिए टला.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसे संजोकर रखना होगा, सराहना करनी होगी और हमें समझना होगा कि हमारे पास महान खिलाड़ी है और हम उसका अधिक दोहन नहीं करें।’’

स्टोक्स की तुलना कार्टून सुपरहीरो ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ से करते हुए रूट ने कहा कि इस आलराउंडर की किसी भी स्थिति से सामंजस्य बैठाने की क्षमता उन्हें टीम के लिए बहूमूल्य बनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह वास्तविक आलराउंडर है, जो आपको विश्व क्रिकेट में अधिक नहीं दिखते। वह ऐसा खिलाड़ी है जो किसी भी समय खेल का रुख बदल सकता है।’’

रूट ने कहा, ‘‘वह मिस्टर इनक्रेडिबल है। वह संभवत: थोड़ा कार्टून चरित्र की तरह भी है। उसकी काया इसी तरह की है, लेकिन संभवत: अब वह अधिक छरहरा है। बेन स्थिति के अनुसार खेल सकता है- यह दर्शाता है कि वह हमारी टीम के लिए कितना उपयोगी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\