देश की खबरें | नोएडा में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान एक शातिर बदमाश को कथित रूप से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

नोएडा, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान एक शातिर बदमाश को कथित रूप से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बादलपुर के रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा तथा दो कारतूस बरामद किया है।

इस बीच, थाना बीटा-2 पुलिस व आईटी सेल ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर डेबिट कार्ड जारी करा कर एक व्यक्ति के खाते से 67 लाख रुपए हड़पने के मामले में फरार चल रहे, रतन सिंह राणा को आज थाना बीटा-2 पुलिस ने आईटी सेल की मदद से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड