देश की खबरें | राल्स रॉयस, तेल टैंकर हादसा: कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू से जांच में सहयोग करने को कहा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राल्स रॉयस कार और तेल टैंकर की टक्कर में घायल हुए कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू को पुलिस ने नोटिस भेजकर जांच में सहयोग करने को कहा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
नूंह (हरियाणा), 27 अगस्त राल्स रॉयस कार और तेल टैंकर की टक्कर में घायल हुए कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू को पुलिस ने नोटिस भेजकर जांच में सहयोग करने को कहा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
हादसे में तेल टैंकर के चालक और उसके सहायक की मौत हो गई थी जबकि कार में मौजूद मालू सहित तीन लोग घायल हो गए थे। यह दुर्घटना हरियाणा के उमरी गांव में मंगलवार की दोपहर दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालू से जांच में सहयोग करने को कहा गया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेल टैंकर सड़क पर गलत दिशा में चल रहा था और नगीना थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पास कार से इसकी टक्कर हो गई।
हालांकि, दुर्घटना वाले दिन थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कार पीछे से आई और तेल टैंकर के अगले टायर को टक्कर मार दी जिससे टैंकर पलट गया।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि मालू गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)