देश की खबरें | रोजा-इफ्तार पार्टी करने वाले अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं : मौर्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पहले इफ्तार पार्टियां आयोजित किया करते थे वह अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा की वैचारिक जीत है।

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 16 सितंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पहले इफ्तार पार्टियां आयोजित किया करते थे वह अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा की वैचारिक जीत है।

मौर्य ने यहां 1,372 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तथा हरदोई जिले के लिए 300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा भी की।

उपमुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष पर तंज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब उनकी सरकार थी तब वह रोजा इफ्तार पार्टी ही करते थे। उनके शासनकाल में कुम्भ मेला आयोजित किया गया लेकिन वह तब वहां स्नान करने नहीं गए लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद अब वह मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। उनका मंदिरों में जाना भाजपा की जीत है।

उन्होंने कहा कि जो कभी मंदिर देख कर मुंह फेर लेते थे आज उन्हीं अखिलेश यादव को हरिद्वार संगम में डुबकी लगाना पड़ रहा है, संतों के पांव छूने पड़ रहे हैं और वह खुद को राम भक्त और कृष्ण भक्त बता रहे हैं।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बारे में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के पास अगर बहुत ज्यादा ज्ञान है तो वह अपना ज्ञान पार्टी को दें जिससे वह 2022 और 2024 के चुनाव में खाता खोल सकें।’’

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के ऐलान किए जाने के संबंध में सवाल करने पर मौर्य ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी दिल्ली में नगर निगम की तरह सरकार चला रही है। उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भर रही इस पार्टी को प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे और ना ही यह पार्टी कोई सीट जीत पाएगी। सिसोदिया सिर्फ घोषणा मंत्री बनकर घूम रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट