देश की खबरें | रोहित ने कहा, धोनी जैसा कोई नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं। रोहित ने इस तरह दो बार के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी नेतृत्व शैली और धैर्य की तुलना को अधिक तवज्जो नहीं दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं। रोहित ने इस तरह दो बार के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी नेतृत्व शैली और धैर्य की तुलना को अधिक तवज्जो नहीं दी।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुपर ओवर पोडकास्ट में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था।

यह भी पढ़े | राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बाबा रामदेव पहुंचे अयोध्या, कहा- शिलान्यास में शामिल होना मेरा सौभाग्य है.

भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स की अगुआई करने वाले रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता की तुलना धोनी से करने पर प्रतिक्रिया दी।

एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में रोहित ने कहा, ‘‘हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है।’’

यह भी पढ़े | अयोध्या के लिए भेज रहे हैं 11 चांदी की ईंट, कांग्रेस सदस्यों से मिले चंदे से खरीदा गया है: कमलनाथ: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं।’’

रैना आईपीएल में रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियन्स के चार आईपीएल खिताब जीतने के रिकॉर्ड से प्रभावित हैं जो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताबों से एक अधिक है।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित की अगुआई में भारत ने 2018 में श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट और 50 ओवरों के एशिया कप का खिताब जीता।

रोहित ने 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया और इस दौरान क्रमश: आठ और 15 मैच जीते।

रैना ने कहा, ‘‘मैंने उसे देखा है, वह धैर्यवान रहता है, उसे दूसरों की बात सुनना पसंद है.... जब हमने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था तो मैं उसके नेतृत्व में खेला था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी शानदार था। उसने (रोहित ने) धोनी से अधिक आईपीएल खिताब जीते हैं लेकिन दोनों में काफी समानता है। कप्तान के रूप में दोनों को दूसरों की बात सुनना पसंद है।’’

रैना ने कहा, ‘‘जब आपका कप्तान सुन रहा हो तो आप काफी समस्याओं का हल निकाल सकते हो। इसलिए मेरी नजर में वे दोनों शानदार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट