IPL 2024: 'अपनी तकदीर का खुद मालिक है रोहित शर्मा, अगले साल का कौन जानता है', मार्क बाउचर का बयान

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित शर्मा अपनी तकदीर के खुद मालिक है और आईपीएल के अगले सत्र से पहले मेगा नीलामी से पूर्व मुंबई के सबसे सफल कप्तान की भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IPL/Twitter)

मुंबई, 18 मई: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित शर्मा अपनी तकदीर के खुद मालिक है और आईपीएल के अगले सत्र से पहले मेगा नीलामी से पूर्व मुंबई के सबसे सफल कप्तान की भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. यह भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पंड्या के लिये बुरा लग रहा है, इस तरह की स्थिति से गुजरना अच्छा नहीं, हूटिंग पर बोले मार्क बाउचर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित को इस साल मुंबई की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी गई लेकिन प्रशंसकों को यह नागवार गुजरा । मुंबई पूरे सत्र में सिर्फ चार मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही.

रोहित ने एक शतक और एक अर्धशतक समेत सर्वाधिक 417 रन बनाये. वानखेड़े स्टेडियम पर शुक्रवार को आखिरी लीग मैच में दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. बाउचर ने मुंबई की इस सत्र में दसवीं हार के बाद कहा ,‘‘ईमानदारी से कहूं तो रोहित के भविष्य को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई है. मैने कल रात या उससे पहले उससे बात की. यह इस सत्र की समीक्षा को लेकर थी.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कहा कि रोहित शर्मा के लिये आगे क्या है तो उसने कहा कि टी20 विश्व कप . यही परफेक्ट है. मैं उसके भविष्य को लेकर इतना ही जानना चाहता था. मेरे हिसाब से वह अपनी तकदीर का खुद मालिक है. अगले सत्र से पहले बड़ी नीलामी है. कोई नहीं जानता कि क्या होगा.’’

बाउचर ने कहा कि रोहित के लिये यह सत्र दो टुकड़ों में बंटा रहा और मुंबई के लिये सर्वाधिक रन बनाने के बावजूद वह नतीजे से निराश होंगे. उन्होंने कहा ,‘‘ उसके लिये यह सत्र दो हिस्सों में रहा. शुरूआत बहुत अच्छी रही और चेन्नई के खिलाफ शतक भी बनाया. हमें लगा कि वह पूरे सत्र में इस लय को कायम रखेगा लेकिन टी20 प्रारूप ऐसा ही होता है. रोहित से पूछेंगे तो वह यही कहेगा कि औसत प्रदर्शन रहा खासकर जिस तरह से उसने शुरूआत की थी , उसे देखते हुए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी