देश की खबरें | रोहित बने रह सकते हैं टेस्ट कप्तान, आईपीएल के मध्य में अंतिम फैसला बीसीसीआई करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चैंपियंस ट्रॉफी की जीत ने रोहित शर्मा की चमक बढ़ा दी है और अगर वह टेस्ट कप्तान बरकरार रहें और इंग्लैंड दौरे पर टीम के कप्तान के तौर पर जाएं तो यह हैरानी की बात नहीं होगी, हालांकि चयनकर्ताओं ने 20 जून से शुरू होने वाले दौरे के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

नयी दिल्ली, 15 मार्च चैंपियंस ट्रॉफी की जीत ने रोहित शर्मा की चमक बढ़ा दी है और अगर वह टेस्ट कप्तान बरकरार रहें और इंग्लैंड दौरे पर टीम के कप्तान के तौर पर जाएं तो यह हैरानी की बात नहीं होगी, हालांकि चयनकर्ताओं ने 20 जून से शुरू होने वाले दौरे के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

रोहित पर दुबई में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था, दुबई में खिताब ने निश्चित रूप से कप्तान को राहत दी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या राष्ट्रीय चयन समिति चुनौतीपूर्ण टेस्ट प्रारूप पर फैसला लेते समय वनडे प्रारूप में सफलता पर विचार करेगी।

टीम को पिछले डब्ल्यूटीसी (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) चक्र में छह शिकस्त मिली थी।

भारत के लिए नया चक्र इंग्लैंड श्रृंखला से शुरू होगा जहां पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘तकनीकी रूप से रोहित टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने सिडनी में आखिरी टेस्ट से खुद को स्वेच्छा से बाहर रखा, जहां उन्होंने समझाने की कोशिश की कि एक टीम खराब फॉर्म में चल रहे कई बल्लेबाजों के साथ खेलना जारी नहीं रख सकती। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बाद भारत ने कोई टेस्ट नहीं खेला है, इसलिए टेस्ट कप्तानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही रोहित ने कभी नहीं कहा कि वह टेस्ट नहीं खेलना चाहते हैं। ’’

हालांकि सूत्र ने कहा कि राष्ट्रीय चयन समिति ने अभी तक इंग्लैंड श्रृंखला पर फैसला नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘चयन समिति को आईपीएल के दौरान छुट्टी मिलती है। जाहिर है सभी मैचों का टेलीविजन पर प्रसारण होने के कारण उन्हें हमेशा यात्रा करने की जरूरत नहीं होती है। जब तक कि उनके पास कोई विशिष्ट रणनीति नहीं हो या वे किसी विशेष खिलाड़ी को करीब से देखना नहीं चाहें, वे यात्रा नहीं करते। ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘इसलिए एक बार जब आईपीएल शुरू हो जाएगा तो इंग्लैंड श्रृंखला के लिए खाका किसी भी समय तैयार किया जाएगा। लेकिन कोच गौतम गंभीर के दृष्टिकोण का बहुत महत्व होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\