खेल की खबरें | रोहित और गिल लौटे, भारतीय युवाओं ने पारी को आगे बढाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने नौ महीने में पहली गेंद डाली और क्रीज पर जमे हुए रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया लेकिन उसके बाद भारतीय युवाओं ने पारी को आगे बढाते हुए पांचवें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक तीन विकेट पर 376 रन तक पहुंचाया ।

धर्मशाला, आठ मार्च इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने नौ महीने में पहली गेंद डाली और क्रीज पर जमे हुए रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया लेकिन उसके बाद भारतीय युवाओं ने पारी को आगे बढाते हुए पांचवें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक तीन विकेट पर 376 रन तक पहुंचाया ।

सरफराज खान 56 और देवदत्त पड्डिकल 44 रन बनाकर खेल रहे हैं । भारत के पास पहली पारी की 158 रन की बढत हो गई है ।

अब तक इस दौरे पर नेट्स पर ही गेंदबाजी कर रहे स्टोक्स ने आखिरकार मैच में गेंदबाजी का फैसला किया । उन्होंने पिछले साल घुटने के आपरेशन के बाद गेंदबाजी करना बंद कर दिया था । पहले सत्र में अपने गेंदबाजों को नाकाम होता देख उन्होंने दूसरे सत्र में गेंद संभाली । पहली ही गेंद पर उन्होंने रोहित का आफ स्टम्प उखाड़ दिया ।

अगले ओवर में जेम्स एंडरसन ने गिल को बोल्ड किया । उस समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 279 रन था ।

पहली बार टेस्ट खेल रहे पड्डिकल का आफ साइड का खेल इतना जबर्दस्त था कि अधिकांश रन वहीं से बने । वहीं सरफराज ने धीमी शुरूआत के बाद लय पकड़ी । उन्होंने 81वें ओवर में श्रृंखला में तीसरा अर्धशतक पूरा किया ।

इससे पहले अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 135 रन से आगे खेलते हुए भारत ने सुबह शानदार शुरूआत की । इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन पर आउट हो गई थी ।

रोहित और गिल की साझेदारी को तोड़ने की इंग्लैंड की हर कोशिश नाकाम रही । रोहित के लिये शोएब बशीर की गेंदबाजी पर लेग स्लिप लगाने या मार्क वुड के शॉर्ट गेंद डालने का भी कोई फायदा नहीं हुआ ।

एचपीसीए स्टेडियम पर भारतीय प्रशंसकों से अधिक शोर ‘ बार्मी आर्मी’ (इंग्लैंड के समर्थकों) ने मचाया लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ । रोहित और गिल ने सुबह दो घंटे के खेल में 30 ओवर में 129 रन बनाये ।

आफ स्पिनर बशीर ने अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ गेंदबाजी की शुरूआत की । रोहित ने दूसरे ही ओवर में उन्हें छक्का और चौका लगाकर दबाव में डाल दिया । वहीं गिल ने एंडरसन को शानदार छक्का जड़ने के बाद स्क्वेयर कट पर चौका लगाया ।

इंग्लैंड को पहले सत्र में एकमात्र मौका मिला लेकिन जाक क्रॉली लेग स्लिप में रोहित का कैच नहीं लपक सके ।

पहले घंटे में 15 ओवर में 60 रन बने । एंडरसन की जगह आये वुड को गिल ने नसीहत दी । इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लेग साइड में छह फील्डर लगाये लेकिन निराशा हाथ लगी । मिड आफ खाली देखकर रोहित ने वुड को वहां चौका जड़ दिया ।

बशीर को दूसरे स्पैल में गिल ने सिर के ऊपर से छक्का लगाया । रोहित ने टॉम हार्टली की गेंद पर एक रन लेकर अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया । दो गेंद बाद गिल ने बशीर को चौका जड़कर सौ रन पूरे किये ।श्रृंखला में दूसरा शतक जमाने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्शकों का झुककर अभिवादन किया जिसमें उनके पिता भी बैठे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस