ICC WTC Final 2021: दूसरे सत्र का खेल शुरू, क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली

गिल ने बोल्ट की गेंद पुल करके भारत की तरफ से पहला चौका लगाया. जिसके बाद रोहित ने साउदी पर दो चौके जमाये. गिल ने काइल जैमीसन का स्वागत उनकी इन स्विंगर को चार रन के लिये भेजकर किया. पहले 11 ओवर में एक भी मेडन नहीं था लेकिन अगले तीन ओवरों में कोई रन नहीं बना.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

साउथम्पटन: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubhman gill) ने अनुशासित बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को मिल रही स्विंग का शुरू में डटकर सामना किया लेकिन वे लंबी पारियां खेलने में नाकाम रहे जिससे भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के दूसरे दिन लंच तक शनिवार को यहां दो विकेट पर 69 रन बनाये. ICC WTC Final 2021: सधी शुरुआत के बाद बिगड़ी टीम इंडिया की लय, लंच तक गंवाए 2 विकेट, पढ़ें पूरी खबर

पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद हैंपशर बाउल में सर्द मौसम और बादलों से भरे आसमान को देखते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखायी.

भारत ने दो दिन पहले जो टीम चुनी थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया जबकि न्यूजीलैंड चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा. उसके पास पांचवां तेज गेंदबाज आलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम हैं. मतलब न्यूजीलैंड ने किसी स्पिनर को अंतिम एकादश में नहीं रखा.

इंग्लैंड में पहली पारी टेस्ट मैचों में पारी का आगाज करने वाले रोहित (68 गेंदों पर 34 रन) और गिल (64 गेंदों पर 28 रन) स्पष्ट रणनीति के साथ क्रीज पर उतरे थे और उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी के सामने इसे अच्छी तरह से लागू भी किया.

रोहित ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट की इनस्विंगर से निबटने के लिये खुले स्टान्स के साथ खेल रहे थे जबकि गिल ने साउदी की आउटस्विंगर से पार पाने के लिये अपनी क्रीज से थोड़ा बाहर खड़े थे.

गिल ने बोल्ट की गेंद पुल करके भारत की तरफ से पहला चौका लगाया. जिसके बाद रोहित ने साउदी पर दो चौके जमाये. गिल ने काइल जैमीसन का स्वागत उनकी इन स्विंगर को चार रन के लिये भेजकर किया. पहले 11 ओवर में एक भी मेडन नहीं था लेकिन अगले तीन ओवरों में कोई रन नहीं बना.

जैमीसन की शार्ट पिच गेंद गिल के हेलमेट की ग्रिल पर भी लगी. इसी तेज गेंदबाज ने आखिर में रोहित को आउट करके न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलायी. साउदी ने तीसरी स्लिप में उनका शानदार कैच लिया. रोहित शॉट खेलने को लेकर असमंजस की स्थिति में आ गये थे जिसका फायदा गेंदबाज और कीवी टीम को मिला.

नील वैगनर ने अपने पहले ओवर में कोण लेती गेंद पर गिल को विकेटकीपर बी जे वाटलिंग के हाथों कैच कराया. लंच के समय कप्तान विराट कोहली छह रन पर खेल रहे थे जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 24 गेंदों का सामना किया है लेकिन उन्होंने अभी अपना खाता नहीं खोला है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sasaram Swing Collapse Video: बिहार के सासाराम में डिज़नीलैंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से कई महिलाएं और बच्चे घायल; चीख-पुकार का वीडियो आया सामने

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Mirpur Pitch Report And Weather Update: मीरपुर में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जेन भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें सभी डिटेल्स