खेल की खबरें | रोहित और बेयरस्टो ने दिया मुंबई को बड़ा स्कोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा के 50 गेंद में 81 रन और मुंबई इंडियंस के लिये पदार्पण करने वाले जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारी के दम पर पांच बार की चैम्पियन टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में शुक्रवार को पांच विकेट पर 228 रन बनाये ।

मुल्लांपुर, 30 मई रोहित शर्मा के 50 गेंद में 81 रन और मुंबई इंडियंस के लिये पदार्पण करने वाले जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारी के दम पर पांच बार की चैम्पियन टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में शुक्रवार को पांच विकेट पर 228 रन बनाये ।

पिच पर बृहस्पतिवार को हुए मैच की तरह घास नहीं थी लिहाजा मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाये जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे ।

रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया । पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिये पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया ।

बेयरस्टो (22 गेंद में 47 रन) ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरूआत दी । इंग्लैंड टीम से बाहर इस बल्लेबाज ने हाल ही में यॉर्कशर के लिये काउंटी क्रिकेट में लगातार दो अर्धशतक लगाये हैं । वह इस मैच से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं ।

पावरप्ले में स्पिनर साइ किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किये । मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र में पावरप्ले में मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया । मुंबई का स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 113 रन था ।

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्को के साथ किया । तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाये जिसमें तीन छक्के शामिल थे । कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएत्जी को दो छक्के लगाकर मुंबई को 225 के पार पहुंचाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू