विदेश की खबरें | गाजा के उग्रवादियों ने दागे रॉकेट, इजराइल की सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के हमले में गाजा में नौ बच्चों समेत 22 लोग मारे गए। बीते 24 घंटों में यरूशलम और वेस्ट बैंक क्षेत्र में इजराइल के सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 700 से अधिक फलस्तीनी घायल हो गए। इनमें से 500 को अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा।

इजराइल के हमले में गाजा में नौ बच्चों समेत 22 लोग मारे गए। बीते 24 घंटों में यरूशलम और वेस्ट बैंक क्षेत्र में इजराइल के सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 700 से अधिक फलस्तीनी घायल हो गए। इनमें से 500 को अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा।

इजराइल की सेना ने कहा कि मंगलवार की सुबह हुए रॉकेट हमले में छह आम लोग घायल हुए।

हिंसा का कारण है यरूशलम पर फलस्तीन और इजराइल दोनों द्वारा दावा जताना।

हाल के हफ्तों में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइल पुलिस के बीच हुए संघर्षों के चलते यरूशलम में तनाव बहुत बढ़ गया है।

गाजा से इजराइल की ओर रात भर अनेक रॉकेट दागे जाने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की।

गाजा पट्टी पर काबिज उग्रवादी समूह हमास ने रॉकेट हमले सोमवार शाम से शुरू किए थे। मंगलवार सुबह तक हमास और अन्य उग्रवादी इजराइल की ओर 200 से अधिक रॉकेट दाग चुके थे।

दूसरी ओर, गाजा में इजराइल की ओर से दागे गए ड्रोन की चपेट में आने से मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई। इजराइल की ओर से दागी गई एक मिसाइल में एक महिला मारी गई।

इजराइल की सेना ने कहा कि रातभर में उसने गाजा की ओर कई हवाई हमले किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू