जरुरी जानकारी | सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों ने दोपहिया वाहनों के लिए विशेष लेन की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दोपहिया वाहनों के लिए विशेष लेन बनाने और कानूनों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने सोमवार को यह राय जताई।

नयी दिल्ली, सात जुलाई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दोपहिया वाहनों के लिए विशेष लेन बनाने और कानूनों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। विशेषज्ञों ने सोमवार को यह राय जताई।

सड़क सुरक्षा पर एक संगोष्ठी में सड़क यातायात शिक्षा संस्थान (आईआरटीई) के अध्यक्ष रोहित बलूजा ने कहा कि अधिकारियों को दोपहिया वाहनों के लिए एक अलग लेन पर विचार करना चाहिए क्योंकि इससे चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

बलूजा ने कहा, ‘‘दोपहिया वाहनों के लिए विशेष लेन बनाने की जरूरत है, जो फिलहाल नहीं है। साथ ही कानूनों को सख्ती से लागू करना चाहिए। इससे सवारों की सुरक्षा में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत को दूसरों की नकल करने के बजाय अपनी खुद की वाहन सुरक्षा प्रणाली बनाने की जरूरत है।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के कार्यकारी निदेशक प्रशांत के बनर्जी ने कहा कि भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों में सर्वोत्तम सुरक्षा मानदंडों का पालन करने और अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं को स्थापित करने के बावजूद उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता की भारी कमी है।

अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) के मानद अध्यक्ष के के कपिला ने कहा कि सभी दोपहिया वाहनों के लिए एबीएस ब्रेक सहित सुरक्षित तकनीकी प्रणालियों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड